search

जमीन घोटाला: धोखाधड़ी व जालसाजी केस में लखीसराय उपसभापति जदयू नेता शिवशंकर राम ग‍िरफ्तार

Chikheang Yesterday 21:56 views 667
  

भूमि कब्जा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय उपसभापति शिवशंकर राम जेल भेजे गए



संवाद सहयोगी, लखीसराय। नगर परिषद लखीसराय के उपसभापति शिवशंकर राम को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में जिला पुलिस ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उन्हें पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीदह स्टेशन के समीप से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गोपनीय तरीके से न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में हाथीदह थाना पुलिस, बड़हिया थाना पुलिस तथा जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम शामिल थी। बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिवशंकर राम अपनी स्कॉर्पियो वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जिला आसूचना इकाई को उनकी लोकेशन की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने समन्वित रणनीति बनाकर हाथीदह के पास घेराबंदी की और उन्हें नाटकीय ढंग से पकड़ लिया। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।

बताया जाता है कि लखीसराय थाना में लोदिया निवासी जदयू नेता प्रशांत कुमार गुड्डू ने उनके विरुद्ध जाली दानपत्र के माध्यम से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपों से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

शिवशंकर राम जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी बताए जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न स्तरों पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चा जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। उनके अन्‍य कई गत‍िव‍िध‍ियों की भी जांच की जा रही है
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164056