search

चुनाव से पहले TMC का नया दांव, उम्मीदवार चयन को लेकर रखा बायोडाटा बॉक्स; नए चेहरों की है तलाश

LHC0088 2026-2-18 21:56:45 views 1075
  

कई सीटों पर नए चेहरों की तलाश में पार्टी (फोटो सोर्स- जेएनएन)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने स्वच्छ व बेदाग छवि वाले प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी मुख्यालय में \“बायोडाटा बाक्स\“ रखा है। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी नेता व समाज के अन्य विशिष्ट लोग अपना बायोडेटा जमा कर सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह पहल मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर शुरू की गई है। सोमवार को बाक्स स्थापित किए जाने के बाद से आवेदन जमा करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसमें अब तक करीब 100 से अधिक बायोडाटा जमा होने की खबर है।

आवेदनकर्ताओं में डाक्टर, समाजसेवी और विभिन्न पेशों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई वर्तमान और पूर्व विधायक भी फिर से टिकट की दावेदारी के लिए बायोडाटा देने में रुचि दिखा रहे हैं। इस कदम के पीछे माना जा रहा है कि पार्टी कई सीटों पर नए चेहरों की तलाश में है।
2021 में भी रखा था ड्रॉप बॉक्स

मालूम हो कि इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भी पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर इसी तरह का ड्राप बाक्स रखा था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी को इस प्रक्रिया की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीख घोषित होने के दिन ही इस ड्राप बाक्स को खोला जाएगा।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तृणमूल की संभावित उम्मीदवारों सूची में इस बार कितना बदलाव देखने को मिलता है और बायोडाटा बाक्स से कौन से नए राजनीतिक चेहरे उभर कर सामने आते हैं। बताते चलें कि दूसरी ओर भाजपा ने पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के बारे में सुझाव के लिए पहले ही राज्यभर में पार्टी के कई कार्यालयों में ड्राप बाक्स स्थापित किए हैं।

फ्लाइट में बदसलूकी पर सख्ती: भारत में \“जीरो टॉलरेंस\“ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126