search

लखनऊ में पूर्व IPS अफसर के मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान गायब

cy520520 2026-2-18 20:26:51 views 1228
  

लखनऊ में पूर्व IPS अफसर के मकान का ताला तोड़कर चोरी, लाखों का सामान गायब



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमती नगर के विशेष खंड में पूर्व आइपीएस अफसर के मकान का ताला तोड़कर चोर घर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तहरीर में गोमती नगर निवासी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि विशेष खंड स्थित मकान पीएनबी के डीजीएम उनके बहनोई भुवन द्विवेदी और उनके पिता पूर्व आइपीएस अफसर पीएन द्विवेदी का है। वह आगरा में रहते हैं।

आरोप है कि शनिवार की सुबह मकान की देखभाल के लिए पहुंचे तो ताला टूटा था और सामान चोरी हो गया था। सूचना पर विभूतिखंड पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई।

वह मकान में रुके थे इसी बीच एक युवक बाउंड्री कूदकर अंदर आया लेकिन उन्हें देखकर भाग गया। संतोष ने पीछा किया लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने दोबारा घटनास्थल की छानबीन की है। पीड़ित ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725