search

J&K Weather: जमाव बिंदू से नीचे घाटी का तापमान, ठंड का प्रकोप जारी; अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम

Chikheang 3 hour(s) ago views 1052
  

J&K Weather: अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। बीते काफी समय से चले आ रहे घाटी शुष्क मिजाजों में बुधवार को भी कोई विशेष परिर्वतन नही आया और इसके मिजाज शुष्क ही बने रहे। हालांकि श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दोपहर तक आसमान पर बादले छाए रहे अलबत्ता दोपहर बाद इन इलाकों मेंं भी धूप छाई रही।

हालांकि, आज भी घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहा। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि फरवरी का महीना शुरू होने से लेकर अभी तक घाटी में मौसम के मिजाज आमतौर पर शुष्क ही बने रहे और इस महीने के आरम्भ में शुरू हुए 20 दिवसीय चिलेखुर्द ने भी अपनी तक कोई कमाल नही दिखया।
शुष्क मौसम में समाप्त होगा चिलेखुर्द

इस बीच मौसम शुष्क ही बना रहा और अब यह चिलेखुर्द 20 फरवरी को शुष्क मौसम के बीच ही समाप्त हो जाएगा जबकि 21 फरवरी को शुरू होने वाले 10 दिवसीय चिलेबाइच भी शुष्क मौसम के बीच ही अपनी पारी शुरू करेगा जबकि इसका समापन भी शुष्क मौसम के बीच ही होगा।

क्योंकि मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी के मौसम में किसी विशेष परिर्वतन न आने तथा इस बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

इधर विभाग के अनुसार आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.4, काजीगुंड में 1.6, पहलगाम में -2.1, कुपवाड़ा में -1.2, कुकरनाग में 3.0, गुलर्मग में -1.6, कुलगाम में 1.4, बारामूला में -0.1 तथा शोपियां में न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164018