search

लखनऊ में चीफ इंजीनियर का किसानों ने किया घेराव, आखिर क्यों लगाए मुर्दाबाद के नारे?

Chikheang Yesterday 18:56 views 845
  

लखनऊ में चीफ इंजीनियर का किसानों ने किया घेराव, आखिर क्यों लगाए मुर्दाबाद के नारे?



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) ने मुख्य अभियंता (अमौसी) कार्यालय का घेराव बुधवार को किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अभियंता शिकायतों के बाद भी समस्या का निवारण महीनों तक नहीं करते।

यही नहीं सरकारी सीयूजी नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं देते। ऐसी कई समस्याओं को लेकर किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और बंगला बाजार स्थित मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।

मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता नीरज कुमार पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। वहीं मुख्य अभियंता ने ज्ञापन लेते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाया और बची हुई समस्याओं का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।

भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. सलमान व महासचिव अजय यादव ने आरोप लगाया कि मलिहाबाद के मनौदा ग्राम में नौ माह पहले दो सौ मीटर केबल चोरी हुआ था। कई शिकायतें करने के बाद भी यह केबल नहीं लग सका, इसके कारण परिवार अंधेरे में रहने को विवश है।

एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के बाद भी ब्याज की धनराशि कम नहीं की गई। कई किसानों को कनेक्शन देने में हीलाहवाली बरती जा रही है और नियमों की आड़ में मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व अभियंताओं ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। तब जाकर किसान शांत हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164053