search

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी सभी जिलों में शुरू करेगी सदस्यता अभियान, दलित और महिलाओं को मिलेगी विशेष भागीदारी

LHC0088 3 hour(s) ago views 542
  

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शुरू करेगी सदस्यता अभियान



राज्य ब्यूरो,पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने अपने तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर 21 फरवरी से बिहार के सभी जिलों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करने का एलान किया है। यह अभियान अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के मौके पर प्रारंभ किया जाएगा।

पटना के दरोगा प्रसाद स्मारक भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है।  

आज बिहार के हर जिले और प्रखंड में रालोमो की पहचान कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिणाम है और उनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगी। बैठक की अध्यक्षता आलोक कुमार सिंह ने की।   
अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का फैसला

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी जिलों के संयोजक मंडलों में अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि संगठन में सामाजिक संतुलन और व्यापक प्रतिनिधित्व कायम रहे।  

बैठक में मंत्री दीपक प्रकाश, प्रधान महासचिव माधव आनंद, विधायक स्नेहलता कुशवाहा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी और प्रशांत पंकज, प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा समेत दूसरे नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162017