search

दरभंगा में शराब के लिए पूरा इलाका अंधेरा, दिन में पसीने बहाते बिजली विभाग के अभियंता

cy520520 Yesterday 18:56 views 1001
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, जाले (दरभंगा) । जाले थानाक्षेत्र में इन दिनों शराब धंधेबाजों की करतूत से विद्युत विभाग के अभियंता और कर्मी काफी परेशान हैं। दरअसल, धंधेबाज पूरे इलाके को अंधेरा का शराब की खेप उतार रहे हैं।

विद्युत आपूर्ति को ठप करने के लिए धंधेबाज 11 केवीए के संचरण लाइन के तीनों तारों को बांस लगाकर एकसाथ सटाकर बांध  दिया जाता है। जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है।

उपभोक्ताओं को जब घंटों बिजली नहीं मिलती है तो इसकी शिकायत करते हैं। इसके बाद विभाग के अभियंता और कर्मियों को यह फाल्ट खोजने में घंटों लग जाते हें। ऐसे में उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरा में गुजारना होता है। इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है।

विद्युत विभाग ने कई 11 केवीए तार से बंधे बांस को भी जब्त किया है। अब इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि निर्जन चौर में शराब की खेप को उतारने के लिए बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया जा रहा है।

सोमवार की रात लातराहा-जाले के बीच निर्जन चौर बघार में खेतों से गुजर रहे 11 केवीए के संचरण लाइन के तीनों फेज के तार को बांस से बांधकर आपूर्ति को ठप कर दिया गया। वहीं मंगलवार की रात भताही स्थित गोनो श्मशान के पास इसी तरह की घटना को अंजाम दिया है।

बताया कि जिस जगह से विद्युत आपूर्ति  को ठप किया जाता है, वहां से शराब की कुछ बोतलें टूटी-फूटी हुई मिली है। वाहनों के चक्के के निशान भी मिले हैं। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि यह काम शराब धंधेबाज कर रहे हैं। बताया कि आपूर्ति ठप होने से विभाग को राजस्व की क्षति भी हो रही है।  

उधर, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस तरह की घटना को अंजाम देकर शराब की खेप उतारने की जानकारी होने से इन्कार किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159736