search

नोएडा के छिजारसी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, 12 लोगों ने सीढ़ी के सहारे पड़ोसी की छत पर उतर बचाई जान

deltin33 4 hour(s) ago views 559
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में स्वाद स्वीट्स के पास एक तीन मंजिला मकान के भूतल के कमरे में बुधवार दोपहर करब सवा दो बजे आग लग गई। किरायेदारों के रूप में मौजूद 12 लोगों ने सूझबूझ दिखाई।

छत पर पहुंचकर सीढ़ी की मदद से पड़ोसी की छत पर उतर गए। अग्निशमन टीम ने दो गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया। कमरे में एक सिलेंडर भी फटा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 63 छीजारसी गांव में स्वाद स्वीट्स के सामने वाली गली के एक मकान में आग लगने की बुधवार दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई थी।

तत्काल फायर स्टेशन फेज 3 से एवं फायर स्टेशन 58 से गाड़ियां रवाना की गई। वहां पहुंचकर देखा गया कि आग एक बंद कमरे में लगी थी। जिसमें एक सिलेंडर भी फटा था। तत्काल फायर सर्विस यूनिट ने गली में अंदर पहुंचकर आग को करीब आधे घण्टे में बुझा दिया। इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473097