कैसे बनाएं टेस्टी शेजवान रासइस? (Picture Courtesy: AI Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज डिशेज की बात हो और शेजवान राईस का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी तीखी खुशबू, चटपटे स्वाद और ढेर सारी सब्जियों के कारण यह सभी को खूब पसंद आता है।
अक्सर हमें लगता है कि रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर नहीं आ पाएगा, लेकिन सही तकनीक और सही सॉस के साथ आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर परफेक्ट शेजवान राईस बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
सामग्री
- चावल- 2 कप पके हुए ठंडे चावल
- सब्जियां- बारीक कटी गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च और पत्तागोभी (1.5 कप)
- अदरक-लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन और आधा चम्मच बारीक कटा अदरक
- सॉस- 2-3 बड़े चम्मच शेजवान सॉस, 1 चम्मच सोया सॉस, और 1 चम्मच सिरका
- 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
- स्प्रिंग अनियन (हरा प्याज)
- नमक स्वादानुसार
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
(Picture Courtesy: Freepik)
बनाने की विधि
- शेजवान राईस के लिए हमेशा खिले-खिले चावलों की जरूरत होती है। अगर आप ताजे चावल बना रहे हैं, तो उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें। सबसे अच्छा रिजल्ट तब मिलता है जब आप एक दिन पहले के बचे हुए या कुछ घंटे पुराने ठंडे चावलों का इस्तेमाल करते हैं। इससे टॉस करते समय चावल टूटते नहीं हैं।
- अब एक बड़ी कड़ाही या में तेल गरम करें। चाइनीज कुकिंग हमेशा तेज आंच पर की जाती है। इसलिए तेल गरम होते ही इसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। इन्हें कुछ सेकंड भूनें, ताकि इनकी कच्ची महक निकल जाए, लेकिन ध्यान रहे कि लहसुन जले नहीं।
- अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालें। तेज आंच पर सब्जियों को 2-3 मिनट तक भूनें। हमें सब्जियों को पूरी तरह गलाना नहीं है, बल्कि उनका क्रंच बरकरार रखना है।
- इसके बाद सब्जियां भुन जाने पर इसमें शेजवान सॉस, सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालें। अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं, तो थोड़ा और शेजवान सॉस डाल सकते हैं। सॉस को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
- अब कड़ाही में पके हुए चावल डालें। ऊपर से थोड़ा सा नमक डालें। ध्यान रहे कि सॉस में भी नमक होता है। अब हल्के हाथों से चावलों को सब्जियों और सॉस के साथ मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक तेज आंच पर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि हर दाने पर सॉस की कोटिंग हो जाए।
- अब विनेगर डालें और बारीक कटे हरे प्याज से सजाएं। आपका गर्मागर्म और चटपटा शेजवान राईस तैयार है।
यह भी पढ़ें- ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब वेज ड्राई मंचूरियन, घर पर ही मिलेगा स्ट्रीट फूड का मजा
यह भी पढ़ें- मेहमानों के लिए घर पर बनानी है चिकन बिरयानी, तो इस आसान रेसिपी को करें फॉलो |