search

दरभंगा में राजस्व संग्रहण पर डीएम का सख्त निर्देश, टीडीएस जमा करें समय पर

Chikheang 3 hour(s) ago views 287
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, दरभंगा । वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ एवं लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

इसमें विभिन्न विभागों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी विभागों को राजस्व संग्रहण से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में गंभीरता एवं पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।

सरकारी राजस्व को वित्तीय वर्ष की अंत तक जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास आवश्यक है।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में की गई कर कटौतियों को समयबद्ध रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें तथा इससे संबंधित विवरणी समय पर दाखिल करें।

राज्य कर संयुक्त आयुक्त, दरभंगा अंचल-वन प्रभारी प्रतिमा कुमारी ने कहा कि जिन कार्यालयों द्वारा स्रोत पर कर कटौती की गई है, वे नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसकी राशि सरकारी खाते में जमा करें और आवश्यक विवरणी अनिवार्य रूप से दाखिल करें।

उन्होंने बताया कि ढाई लाख से ऊपर के सभी बिलों पर टैक्स कटौती अवश्य करें। इस वित्तीय वर्ष की कटौती को 10 मार्च तक हर हाल में जमा कर दें।

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि टीडीएस की राशि समय पर जमा नहीं करने अथवा विवरणी दाखिल नहीं करने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी पर व्यक्तिगत दायित्व निर्धारित किया जाएगा।
डाक विभाग के नौ प्रमंडलों में दरभंगा खाता खोलने में दूसरे पायदान पर

दरभंगा । डाक विभाग के नौ प्रमंडलों में दरभंगा ने ग्राहकों के खाते खोलने में दूसरे पायदान पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। तीन चरणों में करीब छह हजार ग्राहकों के खाते खोले गए हैं।

अब तक उप डाकघरों में 58596 खाते खोले जा चुके हैं। जबकि, अभियान का एक चरण शेष है। दरभंगा के 46 उप डाकघरों ने तीसरे चरण में तीन से सात फरवरी के बीच यह खाता खोलने का काम किया है।

इसमें रामनगर पोखरभिंडा धूसी नेहरा उप डाकघर ने 4000 से अधिक ग्राहकों के खाते खोलकर रिकार्ड बनाया है। यहां एक दिन में 3266 हजार ग्राहकों के खाते खोले गए हैं।

विभाग की ओर से बताया गया कि दरभंगा में अब ग्राहकों के कुल खातों की संख्या सात लाख तक पहुंच गई है। अभियान का अंतिम चरण 17 से 21 फरवरी तक चलाया जाएगा।

बताया गया कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेतिया, छपरा, सिवान और सीतामढ़ी प्रमंडल में तीसरे चरण तक 3.30 लाख से अधिक ग्राहकों के खाते खोले गए हैं।

इसमें प्रथम चरण 27 से 31 जनवरी, दूसरा चरण तीन से सात फरवरी तक और अंतिम चरण 17 से 21 फरवरी तक ग्राहकों के खाता खोलने का लक्ष्य तय किया गया है।

दरभंगा प्रमंडल के डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ग्राहकों के खाता खोलने का लक्ष्य अंतिम चरण में और तेजी आएगी । इससे अधिक से अधिक खाता खोलने का लक्ष्य सरकार द्वारा जारी की गई है। ताकि सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्राहकों को मिलना सुलभ हो सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163919