search

किसानों को मुआवजा, ओलंपिक रेडी सिटी और हॉकी स्टेडियम की सौगात... गुजरात सरकार का बजट पेश

LHC0088 3 hour(s) ago views 402
  

4 लाख 8 हजार करोड़ रुपये का गुजरात बजट पेश 25 हजार 587 करोड़ रुपये का सरप्लस (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 4 लाख 8 हजार 53 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। राज्य के वित्त मंत्री कानू देसाई ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि यह बजट 25 हजार 587 करोड़ रुपये के सरप्लस के साथ है। सरकार ने विकास, पर्यावरण, ऊर्जा और खेल ढांचे को मबजूत करने पर विशेष जोर दिया है।

बजट में वीजी-जीरामजी (VG GRAMG) योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 90 करोड़ रुपये की लागत से एक नया हॉकी स्टेडियम बनाया जाएगा। सरकार ने कहा कि राज्य को खेल और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य है।
अहमदाबाद बनेगा \“ओलंपिक रेडी सिटी\“

आगामी राष्ट्रमंडल खेल 2030 को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद को \“ओलंपिक के लिए तैयार शहर\“ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल परिसर, आधुनिक स्टेडियम और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस काम के लिए 1278 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

जलवायु परिवर्तन विभाग के लिए 429 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गुजरात ने क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर पोर्टल शुरू किया है, जो जिला स्तर पर जलवायु से जुड़े आंकड़े दिखाने वाला देश का पहला पोर्टल है। सरकारी इमारतों पर सोलर रूफटॉप लगाने के लिए 278 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर सब्सिडी के लिए 16 करोड़ और करीब 70 संस्थानों में बायोगैस प्लांट लगाने के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रावधान है। स्कूली बच्चों को जलवायु जागरूकता के लिए 9 करोड़ रुपये और 1200 श्मशान घाटों की स्थापना के लिए 7 करोड़ रुपये रखे गए हैं। ग्रीन स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
बजट में पर्यावरण का भी ध्यान

वन एवं पर्यावरण विभाग के लिए कुल 3560 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। कच्छ के बन्नी क्षेत्र स्थित छारी-धंध आर्द्रभूमि को रामसर स्थल का दर्जा मिलने से राज्य में ऐसे स्थलों की संख्या अब पांच हो गई है। सामाजिक वनीकरण के लिए 750 करोड़ रुपये, वन संरक्षण के लिए 667 करोड़ रुपय और वन्यजीव प्रबंधन के लिए 479 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बांग्लादेश का प्रधानमंत्री आवास गणभवन बनेगा म्यूजियम, अब कहां होगा PM तारिक रहमान का निवास और क्या है नाम?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161927