search

Meerut Metro: PM के दौरे की ग्रैंड रिहर्सल की तैयारी, 24 घंटे पहले इन क्षेत्रों के पेट्रोल पंप व होटल हो जाएंगे बंद

Chikheang 3 hour(s) ago views 540
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलीकाप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। बुधवार को एसपीजी के एडीजी एस सुरेश ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन व जनसभा स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया। गुरुवार को ग्रैंड रिहर्सल की तैयारी है।  

अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मेरठ साउथ स्टेशन के गेट नंबर 1 को आमजन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 21 फरवरी से यह व्यवस्था लागू होगी। गेट नंबर 2 से यात्री नमो भारत स्टेशन पर आ जा सकेंगे। गेल गैस कंपनी के शताब्दीनगर से मोहिउद्दीनपुर के बीच स्थित सीएनजी पंप और सभी पेट्रोल पंप 21 फरवरी दोपहर 12 बजे से 22 फरवरी शाम तक बंद रहेंगे।

बुधवार को एसपीजी के अपर पुलिस महानिदेशक एस सुरेश, एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम डा.वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त संजय गंगवार के साथ मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचे। जिस मेरठ मेट्रो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करेंगे, उसके बारे में पूरी जानकारी ली। बाद में उन्होंने कहा कि इस स्टेशन के गेट नंबर एक को 21 फरवरी को ही आमजन के लिए बंद कर दिया जाए। इस गेट पर पार्किंग व्यवस्था भी 20 फरवरी में बंद की जाए।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro से छात्र-छात्राओं को होगी आसानी, कि‍स स्‍टेशन से कि‍तना दूर है आपका कालेज व कि‍स गेट से जाना होगा ठीक?

मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल व वहां बने हेलीपैड को भी उन्होंने देखा। बाद में वह नमो भारत ट्रेन में सवार होकर शताब्दी नगर स्टेशन पर आए। प्रधानमंत्री यहां मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल से बातचीत की। बाद में स्टेशन के समीप वर्धमान प्रिंटलाइन के पास बनाए गए पांच हेलीपैड का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलीकाप्टर द्वारा इसी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां से कार द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद वह नमो भारत ट्रेन में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा दोपहर 12.50 बजे मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 2.20 बजे हेलीकाप्टर से नई दिल्ली लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat ट्रेन में प्रधानमंत्री संग सफर करेंगी छात्राएं, कैसे होगा इनका चयन ?
पीएम के रूट को किया नो फ्लाई जोन घोषित

पुलिस ने अधीनस्थ के साथ बैठक कर सुरक्षा का खांका खींचा। पीएम के रूट को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सीसीटीवी और सर्विलांस से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी। पीएम की सुरक्षा तीन स्तरों पर होगी। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी आई-कार्ड रखना अनिवार्य है। वीवीआईपी मार्ग पर किसी भी स्थिति में वाहन खड़ा नहीं रहेगा। रूफ टाप ड्यूटी भी लगाई गई है।

कार्यक्रम स्थल पर प्रापर चेकिंग-फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। बुधवार को ग्रैंड रिहर्सल होगा। रिहर्सल के दौरान समस्त अधिकारी एवं पुलिस बल ने अपने-अपने ड्यूटी पाइंट्स पर पहुंचकर सुरक्षा अभ्यास करेंगे। एएसपी अंतरिक्ष जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro Fare: मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो सकता है 60 रुपये किराया
22 को दिल्ली रोड पर होगा रूट डायवर्ट, सीसीटीवी से होगी मार्ग की निगरानी

रविवार का दिन होने की वजह से स्कूलों की छुट्टी होगी। साथ ही रोजमर्रा नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में नौकरी के लिए जाने वाले लोग भी अवकाश पर होंगे। ऐसे में दिल्ली रोड को परतापुर से लेकर शापरिक्स माल तक 22 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मार्ग बंद किया जाएगा। दिल्ली से आने वाले वाहनों को मोहिउद्दीनपुर से हापुड़-मेरठ हाईवे पर निकाला दिया जाएगा। दिल्ली रोड और कार्यक्रम स्थलों को सीसीटीवी के घेरे में ले लिया गया है। विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro का 22 फरवरी को शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, DIG-SSP ने की इंतजामों की समीक्षा  
लखनऊ से उड़ान नहीं भर सका डीजीपी व प्रमुख सचिव का हेलीकाप्टर

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजीपी राजीव कृष्ण का हेलीकाप्टर मौसम खराब होने के कारण लखनऊ से उड़ान नहीं भर सका। दोनों अधिकारियों को मेरठ में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का मौका मुआयना करना था। मेरठ में उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारियां थी पर अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। बाद में दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। जिन स्थानों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हैं, पीपीटी के माध्यम से एएसपी अंतरिक्ष जैन ने अधिकारियों के समक्ष वहां पुलिस तैयारियों के बारे में बताया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163874