search

केरल: 27 साल के युवक की सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से मौत, PWD ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन

cy520520 3 hour(s) ago views 641
  

इडुक्की में सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के इडुक्की में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे एक खुले गड्ढे में गिरने से 27 साल के युवक की जान चली गई।

मृतक की पहचान मुथलक्कोडम के रहने वाले जेस बेनी के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात हुआ जब कंस्ट्रक्शन के काम के लिए सड़क किनारे खोदे गए एक बड़े गड्ढे में उसकी टू-व्हीलर गाड़ी गिर गई। हालांकि युवक को रेस्क्यू कर पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इडुक्की में सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

इस मामले पर जब तीखा विरोध हुआ, तो राज्य के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) मिनिस्टर मोहम्मद रियास ने इस दुखद घटना की जांच के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि PWD के डिप्टी चीफ इंजीनियर को घटना की जांच सौंपी गई है और उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रियास ने कहा, \“अगर लापरवाही पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की तरफ से हुई है, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।\“ हादसे के CCTV विज़ुअल्स में बाइक को खुले गड्ढे में गिरते हुए देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों PWD के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढे को एक महीने से ज्यादा समय से बिना किसी सुरक्षा उपाय के खुला छोड़ दिया गया था।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने PWD पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुर्घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं घटना पर विपक्षी UDF के कार्यकर्ताओं ने भी स्थानीय PWD ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159487