search

कटिहार में सांसद व विधायक पर फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी, ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगने पर भागना पड़ा

deltin33 6 hour(s) ago views 193
  

विधायक विजय सिंह निषाद  और सांसद तारिक अनवर।  



संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला नया हाट में मंगलवार को आग से प्रभावित दुकानदारों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पीड़ित दुकानदारों से मिलने आए जनप्रतिनिधियों का उन्हें विरोध झेलना पड़ा। सांसद तारिक अनवर और विधायक विजय सिंह निषाद को दुकानदारों ने खरी-खोटी सुनाई और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इतना आक्रोश था कि सांसद को विरोध के बीच ही बैरंग लौटना पड़ा।

दिनभर नेताओं के आगमन का सिलसिला जारी रहा। सबसे पहले सांसद तारिक अनवर पीड़ित दुकानदारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों ने सांसद पर क्षेत्र की अनदेखी करने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नेता हर बार आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन जमीन पर कोई ठोस काम नहीं होता। विरोध की तीव्रता देखते हुए सांसद को वहां से लौटना पड़ा।

विधानसभा सत्र से लौटते समय विधायक विजय सिंह निषाद घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव भी मौजूद थे। विधायक ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और बड़ी दमकल व समरसेबल पंप की व्यवस्था जल्द कराने का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद दुकानदारों ने वर्ष 2024 की आगजनी का हवाला देते हुए याद दिलाया कि उस समय भी दमकल उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ।

  

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आग लगने के तुरंत बाद कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। विधायक ने कहा कि वे विधानसभा सत्र के कारण पटना में थे और इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाट क्षेत्र नगर पंचायत के अंतर्गत आता है, जहां यात्री शेड और चापाकल जैसी बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय की है।

मौके पर कांग्रेस नेता तौकीर आलम ने कहा कि वर्ष 2024 की आगजनी के बाद भी दमकल, समरसेबल पंप और सुरक्षा मानकों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह और विपिन कुमार मंडल ने सरकार से शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

अग्निपीड़ित दुकानदारों ने अंचल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे प्लास्टिक और तिरपाल लेने से भी इनकार कर दिया। इससे पहले निरीक्षण भवन परिसर में बैठक कर दुकानदारों ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बड़ी दमकल की स्थायी व्यवस्था, आपदा अनुदान राशि का भुगतान, कुरसेला स्टेट से पक्की सड़क और पक्की दुकानों के निर्माण की मांग की गई। सांसद तारिक अनवर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और राज्य सरकार से शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473064