search

India Post GDS Bharti 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए करेक्शन विंडो ओपन, कल तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

LHC0088 3 hour(s) ago views 575
  

India Post GDS Recruitment 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी तक पूर्ण की गई। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब भारतीय डाक की ओर से करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो गई है वे अब आज यानी 18 से लेकर कल 19 नवंबर 2026 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
कैसे करें फॉर्म में सुधार

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। आप स्वयं ही मोबाइल या डेस्कटॉप/ लैपटॉप से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए स्टेप्स यहां दी जा रही हैं।

  • फॉर्म में सुधार के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर लॉग इन करें।
  • जिन फील्ड्स में सुधार करना है उनको सही करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर दें और अपडेटेड फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।


India Post GDS Correction Link 2026
वेतन

  
इस महीने के अंत में आ सकती है पहली मेरिट लिस्ट

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। पहली मेरिट लिस्ट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल होने पर ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 28740 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वैकेंसी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आज है फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट, इन डेट्स में कर पाएंगे सुधार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161777