search

क्या अदिति हुंडिया बनेंगी Ishan Kishan की दुल्हनिया? स्टार क्रिकेटर की मां ने GF वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी

LHC0088 12 hour(s) ago views 1005
  

Ishan Kishan की मां ने GF वाले दावे पर क्या कहा?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी से सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर चर्चा में हैं।  

पाकिस्तान के खिलाफ महज 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को शानदार जीत दिलाने वाले ईशान की चारों तरफ तारीफ हो रही है, लेकिन इसी बीच उनके दादाजी के एक बयान ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहों को हवा दे दी है। इस पर अब स्टार क्रिकेटर की मां की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं।  
Ishan Kishan की मां ने GF वाले दावे पर क्या कहा?

दरअसल, मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) के रिश्ते और फ्यूचर में शादी की संभावनाओं पर जब कयास लगाए जाने लगे है, तो ईशान की मां सुचित्रा देवी ने सामने आकर सब कुछ साफ बताया।  

उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह करार देते हुए कहा कि अभी ईशान के लिए शादी का नहीं, बल्कि अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का समय है।

ईशान की मां सुचित्रा ने न्यूज एजेंसी \“IANS\“ से बात करते हुए उनकी शादी को लेकर उड़ी खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा,  


यह शादी की बात करने का समय नहीं है, यह उनके खेलने का समय है। वह अभी इतने बड़े नहीं हुए हैं कि शादी पर चर्चा की जाए। दादाजी अब थोड़े बुजुर्ग हो रहे हैं। बुजुर्ग लोग हमेशा थोड़े उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ आता ही रहता है। उन्होंने यह सब उसी के आधार पर कहा जो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा था।
-

ईशान किशन की मां


Patna, Bihar: On India beating Pakistan by 61 runs in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 match, Indian cricketer Ishan Kishan\“s mother, Suchitra Devi says, “Many congratulations to the Indian cricket team on their victory. Heartfelt congratulations to the entire team for such a… pic.twitter.com/luxVYzbd7H— IANS (@ians_india) February 15, 2026

Ishan Kishan की शानदार वापसी

क्रिकेट मैदान की बात करें तो ईशान किशन का सपना जैसा फॉर्म जारी है। कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर्स की धज्जियां उड़ा दीं और भारत को 61 रनों से बड़ी जीत दिलाई। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने विकेट के पीछे भी कमाल दिखाया और खतरनाक दिख रहे उस्मान खान को स्टंप आउट किया। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद ईशान किशन ने अपनी कामयाबी का श्रेय फैंस को दिया। उन्होंने कहा कि यह \“प्लेयर ऑफ द मैच\“ अवॉर्ड मेरा अकेले का नहीं, बल्कि पूरी टीम और करोड़ों भारतीय फैंस का है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026, Super-8: गत चैंपियन भारतीय टीम सुपर-8 के अपने मुकाबले कहां खेलेगी? जानें तीनों स्‍टेडियम की खासियत

यह भी पढ़ें- IND vs NED Playing 11: अर्शदीप-सिराज की अहमदाबाद में होगी वापसी, 3 बदलाव के साथ उतर सकती है भारतीय टीम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162026