search

‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ कहने पर बिहार में सियासी संग्राम, तेजस्वी का निशाना और नीतीश का पलटवार

LHC0088 6 hour(s) ago views 402
  

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तीखी नोकझोंक



राज्य ब्यूरो, पटना। पटना में सियासत उस वक्त गरमा गई जब Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तीखा हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें \“अचेत\“ और \“कठपुतली मुख्यमंत्री\“ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार जनप्रतिनिधियों नहीं बल्कि \“भ्रष्ट अधिकारियों\“ के भरोसे चल रही है। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है। उनका दावा था कि जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।
विधानसभा में तीखी नोकझोंक

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पलटवार करते हुए गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने तेजस्वी से पूछा कि 2024 में सरकार गिराने के लिए छह विधायकों को कितना पैसा दिया गया।


नीतीश ने आरोप लगाया कि यह पैसा उन्हीं विधायकों से वसूला गया था। सदन में इस बयान के बाद हंगामा देखने को मिला।
राजनीतिक तापमान हुआ हाई

दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग ने बिहार की राजनीति को फिर गरमा दिया है। राजद और जदयू कार्यकर्ताओं में भी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगा रहा है।


वहीं सत्तापक्ष विपक्ष पर अस्थिरता फैलाने का आरोप जड़ रहा है। बजट सत्र के दौरान इस टकराव ने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- वीडियो: बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार की ‘ये लड़की’ टिप्पणी से मचा बवाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161831