search

वाराणसी से नवी मुंबई और बेंगलुरु के बीच सीधी विमान सेवा शुरू, यात्रियों को मिली राहत

LHC0088 4 hour(s) ago views 436
  

वाराणसी से नवी मुंबई के लिए 186 और नवी मुंबई से 185 यात्री पहुंचे वाराणसी



जागरण संवाददाता, बाबतपुर (वाराणसी)। वाराणसी से नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अकासा एयर ने नई विमान सेवा शुरू की है। पहले ही मंगलवार को आने-जाने वाले विमान में सभी सीटें फुल थीं। अकासा एयर का विमान क्यूपी 2001 सुबह 6.50 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 9.20 बजे वाराणसी पहुंची।

वही, वाराणसी से शाम 6.20 बजे उड़ान भरकर रात 8.50 बजे नवी मुंबई पहुंची। विमान का एक तरफ का किराया करीब 4800 रुपये है। हालांकि, फ्लेक्सी फेयर होने के कारण किराया घट-बढ़ सकता है। पहले दिन वाराणसी से नवी मुंबई के लिए 186 यात्री रवाना हुए और नवी मुंबई से 185 यात्री वाराणसी पहुंचे।

उधर, वाराणसी से बेंगलुरु के लिए भी अकासा एयरलाइंस ने अपनी दूसरी नई उड़ान सेवा बुधवार से शुरू की है। उड़ान संख्या क्यूपी 2001 नवी मुंबई से आने के बाद यही विमान क्यूपी 2002 बनकर वाराणसी से सुबह 9.55 बजे प्रस्थान कर 12.35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी के सिद्धगिरी बाग में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दो मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत

वहीं, वापसी में उड़ान संख्या क्यूपी 2003 बेंगलुरु से 15 बजे रवाना होकर 17.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह उड़ान सप्ताहभर संचालित होगी। यह नई सेवा 17 से 28 फरवरी तक प्रथम चरण में संचालित होगी। उड़ान शुरू होने से आइटी हब बेंगलुरु और धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

अकासा एयरलाइंस के यूपी हेड राहुल सिंह ने बताया कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिहाज से नई उड़ान सेवा यात्रियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। साथ ही इससे वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई कनेक्टिविटी में और मजबूती आएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161744