search

घरवालों से नाराज होकर ट्रेन में चढ़ गई कानपुर की किशाेरी, आरपीएफ ने सजगता से अलीगढ़ में सुरक्षित उतारा

LHC0088 1 hour(s) ago views 513
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। स्वजन से नाराज होकर जम्मू मेल द्वारा कानपुर से दिल्ली जा रही एक किशोरी को चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतार लिया। पूछताछ के बाद किशोरी के स्वजन को आरपीएफ ने सूचना दे दी। साथ ही किशोरी को रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया।
जम्मू मेल से जा रही थी दिल्ली, आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को किया सुपुर्द

कानपुर के थाना फैथफुल गंज क्षेत्र के इरफान अंसारी की पुत्री सोमवार को मम्मी-पापा से नाराज हो गई थी। मंगलवार को वह कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन आ गई। स्टेशन पर सूबेदारगंज से जम्मू जाने वाली ट्रेन संख्या-20433 जम्मू मेल में सवार हो गई। इसकी जानकारी स्वजन ने अलीगढ़ ऊपरकोट बसंता चाह में रह रहे रिश्तेदार को दे दी।

सूचना मिलने रिश्तेदार ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने से पहले स्टेशन पर आ गए। रिश्तेदारों ने किशोरी को ट्रेन के जनरल कोच से उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरी। इसके बाद ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी गई।
आरपीएफ ने दी जानकारी

आरपीएफ के कार्यवाहक इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि ट्रेन प्लेटफार्म संख्या पांच पर आई थी। चेन पुलिंग होने पर प्लेटफार्म पर तैनात एएसआई पवनवीर सिंह अन्य साथियों के साथ पहुंच गए और चेन पुलिंग करने के आरोपित मोहम्मद अंसार व किशोरी को उतार लिया।

मोहम्मद अंसार ने आरपीएफ को बताया कि मेरे साले की लड़की जनरल कोच में कानपुर स्थित घर से नाराज होकर दिल्ली जा रही थी, जिसे मेरे द्वारा चेन पुलिंग करके उतारा गया है। पूछताछ के बाद किशोरी को चाइल्ड हेल्फ लाइन भेज दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161777