search

ऑफिस में हुई दोस्ती, फिर हुआ प्यार... शादी में दुल्हन ने लगाई अमेजन लोगो वाली मेंहदी ; Video वायरल

Chikheang 3 hour(s) ago views 921
  

प्रियांशी श्रीमाल और रजत वर्मा अमेजन इंडिया में सहकर्मी थे। (फोटो सोर्स- स्नैपशॉट-इंस्टाग्राम)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन की एक कर्मचारी ने अपनी शादी में कंपनी के स्माइल लोगो को मेहंदी में उतार दिया और ये वीडियो इतना वायरल हो गया कि सोशल मीडिया पर धूम मच गई।

प्रियांशी श्रीमाल और रजत वर्मा अमेजन इंडिया में साथ काम करते थे। यहीं पर उनका प्यार परवान चढ़ा। फिर दोनों ने शादी करने के फैसला किया। लेकिन लोग हैरान तो तब हो गए जब दुल्हन प्रियांशी ने अपनी बांह पर पारंपरिक मेहंदी के डिजाइन के साथ अमेजन का वो आइकॉनिक स्माइल लोगो बारीकी से बनवाया।

अमेजन के ऑफिशियल \“इनसाइड अमेजन\“ अकाउंट ने ये वीडियो शेयर किया। इसमें दुल्हन की मेहंदी में कंपनी का लोगो साफ दिख रहा है। वीडियो में लिखा था, “जब अमेजनियन शादी करते हैं“।
कैसे हुई प्यार की शुरुआत?

प्रियांशी श्रीमाल और रजत वर्मा अमेजन इंडिया में सहकर्मी थे। ऑफिस की रोजमर्रा की जिंदगी में बातें बढ़ीं, दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। फिर दोनों ने फैसला किया कि जिस जगह ने उन्हें एक-दूसरे से मिलवाया, उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए। इसलिए शादी के मौके पर प्रियांशी ने मेहंदी में अमेजन का स्माइल लोगो शामिल कर लिया।
  View this post on Instagram

A post shared by Inside Amazon (@insideamazon)

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार हो गई। लोग इस क्रिएटिव और इमोशनल ट्रिब्यूट से काफी इम्प्रेस हुए है। दूल्हा रजत ने कमेंट में लिखा, “हमेशा अमेजन का आभारी हूं, वो जगह जहां मुझे अपनी फॉरएवर प्रियांशी मिली।“

प्रियांशी ने भी \“इनसाइड अमेज़न\“ को शुक्रिया कहा कि उन्होंने उनकी ये खास कहानी सबके साथ शेयर की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163688