search

नैमिषारण्य 84 कोसी परिक्रमा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

cy520520 5 hour(s) ago views 507
  

ललिता मंदिर चौराहे पर संत महांत पर पुष्प वर्षा, किया गया स्वागत। जागरण  



जागरण संवाददाता, सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र की 84 कोसी परिक्रमा बुधवार (फागुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा) को ब्रह्म मुहूर्त में प्रारंभ हो गई। सुबह करीब 3.40 बजे परंपरानुसार पहला आश्रम में डंका बजाए जाने के साथ ही मठ मंदिर, आश्रम, धर्मशालाओं व अन्य स्थानों पर ठहरे श्रद्धालु चक्रतीर्थ, आदि गंगा गोमती में स्नान कर बोल कड़ाकड़ सीताराम घोष लगाते हुए परिक्रमा के लिए प्रस्थान करने लगे। इसके बाद आश्रम के महांत नारायण दास रथ पर सवार होकर निकले।

घोड़े पर सवार करिया बाबा डंका बजाते हुए चल रहे थे। चक्रतीर्थ पहुंचते पहुंचते बड़ी संख्या में संत महांत व श्रद्धालु भी पहुंच गए। ललिता मंदिर होते हुए यह सभी चौराहे पर पहुंचे। यहां 84 कोसी परिक्रमा के अध्यक्ष महंत नारायण दास, बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी सदा शिवेंद्र, स्वामी विमलानंद सरस्वती आदि संत-महांतों का रथों पर पुष्प वर्षा की गई और एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव, मेलाधिकारी जनार्दन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी, नगर पालिका मिश्रिख के अधिशासी अधिकारी विध्यांचल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता आदि ने माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया। हालांकि, डंका बजाए जाने से पहले (दो बजे से) ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के लिए प्रस्थान लगे थे।

माथा टेककर तो किसी ने दंडवत से शुरू की परिक्रमा

देश-विदेश से आए सनातन गर्मियों में परिक्रमा को लेकर उत्साह दिखा। ललिता मंदिर चौराहे पर माथा टेककर तो किसी ने दंडवत से शुरुआत की। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही नेपाल व अन्य देशों के सनातनी भी परिक्रमा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सीतापुर जिला अस्पताल परिसर में बनेगी कैंसर यूनिट, प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया

परिक्रमार्थियों के चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि पहले पड़ाव \“कोरोना\“ पहुंचने की एक अद्भुत आतुरता दिखी। मुख्यद्वार पर श्रद्धा से सिर झुकाकर कोई पैदल ही निकल पड़ा, तो कोई अपनी साइकिल या मोटरगाड़ी के साथ इस पुण्य पथ का राही बना। इस यात्रा की सबसे सुंदर तस्वीर वह थी, जहां बच्चे और लाठी थामे बुजुर्ग, दोनों का उत्साह एक बराबर था।
इन पड़ावों से गुजरेगा रामादल

परिक्रमा पहुंचने की तिथि- पड़ाव

  • 18 फरवरी कोरौना (सीतापुर)
  • 19 फरवरी हरैया ( हरदोई)
  • 20 फरवरी-नगवा कोथावां ( हरदोई)
  • 21 फरवरी- गिरधरपुर उमरारी( हरदोई)
  • 22 फरवरी-साखिन गोपालपुर ( हरदोई)
  • 23 फरवरी-देवगवां (सीतापुर)
  • 24 फरवरी-मडरुआ (सीतापुर)
  • 25 फरवरी-जरिगवां (सीतापुर), 26-फरवरी नैमिषारण्य (सीतापुर)
  • 27 फरवरी-कोल्हूआ बरेठी (सीतापुर)
  • 28 फरवरी मिश्रिख (सीतापुर)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159430