search

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 8.78 लाख डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित, आगरा में बदलेगा चुनावी समीकरण

deltin33 1 hour(s) ago views 360
  

सांकेतिक तस्वीर।



अमित दीक्षित, आगरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों को झटका लगने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में 8.78 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। 1502 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं का सत्यापन शुरू कर दिया है।

विशेष अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। वर्तमान में 15 ब्लाकों में 20.44 लाख मतदाता हैं। छंटनी से चुनावी गणित बिगड़ जाएगा क्योंकि 11.66 लाख मतदाता बचेंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 मार्च को होगा।
1502 बीएलओ कर रहे हैं मतदाताओं का सत्यापन, 20 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पिछले साल पंचायत मतदाता सूची का सत्यापन हुआ था। पांच साल के बाद हुए सत्यापन में महज 16 हजार मतदाता ही बढ़े थे और जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 20.44 लाख पहुंच गई। छह जनवरी को सूची का प्रकाशन हुआ। आयोग ने सूची की जांच की और 8.78 लाख डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए। इनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में भेज दी गई। 1502 बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का सत्यापन कराया जा रहा है।
15 ब्लॉकों में 20.44 लाख हैं मतदाता, 28 मार्च को अंतिम सूची का होगा प्रकाशन

बीएलओ घर-घर जा रहे हैं और मतदाताओं की जानकारी जुटा रहे हैं। यह विशेष अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। डुप्लीकेट मतदाताओं की छंटनी होने के बाद कुल 11.66 लाख मतदाता बचेंगे। 40 साल के इतिहास में पहली बार इतने कम मतदाता होंगे। वहीं छंटनी से चुनावी तैयारी में जुटे लोगों का गणित बिगड़ जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को होगा। इसके बाद न तो कोई नाम बढ़ेगा और न ही कटेगा।
यह है डुप्लीकेट मतदाताओं की स्थिति : ब्लॉक का नाम, डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या

एत्मादपुर, 50953
खंदौली, 58519
अकोला, 58127
बिचपुरी, 49833
बरौली अहीर, 98162
फतेहपुर सीकरी, 50299
अछनेरा, 65084
खेरागढ़, 57626
सैंया, 65948
जगनेर, 40114
शमसाबाद, 71477
फतेहाबाद, 71421
बाह, 51510
पिनाहट, 48318
जैतपुरकलां, 40719


पंचायत चुनाव में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन चल रहा है। यह कार्य 20 फरवरी तक चलेगा। 8.78 लाख डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
-

एबी सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एडीएम प्रशासन।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472959