search

झारखंड निकाय चुनाव 2026: वार्ड परिषद नहीं, डिप्टी मेयर की कुर्सी पर निशाना

Chikheang 3 hour(s) ago views 290
  

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026



राज्य बयूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनका उद्देश्य उप महापौर (नगर निगम) या उपाध्यक्ष (नगर परिषद व नगर पंचायत) चुना जाना है।

इन दोनों पदों के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन होना है, जिसकी उम्मीदवारी के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में वार्ड पार्षद निर्वाचित होना अनिवार्य है। वार्ड पार्षद ही इन पदों के लिए चुनाव करेंगे। निकाय चुनाव संपन्न होने के एक माह के भीतर डिप्टी मेयर तथा उपाध्यक्ष का भी अप्रत्यक्ष निर्वाचन होगा।

रांची नगर निगम क्षेत्र में सोमवित माजी वार्ड नंबर 18 से वार्ड पार्षद के प्रत्याशी हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्यसभा सदस्य महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी यहां से पार्षद निर्वाचित होंगे तो वे डिप्टी मेयर के लिए भाग्य आजमा सकते हैं। इसी तरह, कई अन्य प्रत्याशी ऐसे हैं जो वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वे डिप्टी मेयर बनना चाहते हैं।

धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए दो लोगों के नाम अभी तक सामने आए हैं जो पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें वार्ड संख्या 23 से पार्षद उम्मीदवार सुमन सिंह तथा वार्ड संख्या 20 के पार्षद उम्मीदवार अशोक पाल सम्मिलित हैं। इसी तरह, चास नगर निगम में पन्ना लाल कांदू, अमर स्वर्णकार, सुनील महतो, पूजा कुमारी, अनीता पाठक, मुसरत जबी फिलहाल किसी न किसी वार्ड से पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

बताया जाता है कि ये सभी जीतने के बाद डिप्टी मेयर के लिए भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं। गिरिडीह से डिप्टी मेयर पद के संभावित उम्मीदवार दीपक यादव, गुड्डू यादव, सुमित कुमार, संदीप डंगाईच तथा संजीव सिंह सम्मिलित हैं।

मेदिनीनगर नगर निगम में वार्ड संख्या 23 से निर्विरोध निर्वाचित मनोज सिंह, वार्ड संख्या पांच से निर्विरोध निर्वाचित नीरा देवी भी डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं। वार्ड संख्या 12 की अभिषेक सिंह, वार्ड संख्या 21 के प्रत्याशी साहेब सिंह भी डिप्टी मेयर के दावेदार हैं।
अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में डिप्टी मेयर या उपाध्यक्ष के संभावित उम्मीदवार

  • लोहरदगा नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या आठ से कमलेश कुमार, वार्ड संख्या 12 से रउफ अंसारी, वार्ड संख्या 13 से दिनेश पांडेय, वार्ड संख्या 18 से संगीता देवी, वार्ड संख्या 19 से राजीव रंजन
  • पाकुड़ नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या पांच से राणा ओझा, मुकेश सिंह, वार्ड संख्या आठ से बबलू भगत
  • रामगढ़ नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या छह के मनोज कुमार महतो, वार्ड संख्या 17 से रणधीर कुमार, वार्ड संख्या 24 से प्रतिभा शरण, वार्ड संख्या 18 से संगीता देवी, वार्ड संख्या 26 से राजेश महतो, वार्ड संख्या 39 से मुकेश यादव
  • गुमला नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या तीन से जेम्स तिर्की, वार्ड संख्या सात से दीपक राम, वार्ड संख्या 20 से रमेश कुमार, वार्ड संख्या 22 से मनीष साहू
  • चतरा नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या पांच से वहाजुल हक , छभ्ह से मनोज प्रधान, वार्ड संख्या 18 से प्रेमचंद साल, वार्ड संख्या 18 से वेदवती जायसवाल
  • गढ़वा नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या तीन से पूजा देवी, सात से विनोद प्रसाद, 10 से शमशाद खान, 14 से रश्मि सिन्हा
  • झुमरी तिलैया नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या नौ से उमेश सिंह, वार्ड संख्या 15 से नीलू सिंह उर्फ विशाल सिंह
  • गोड्डा नगर परिषद (उपाध्यक्ष) : वार्ड संख्या सात से निर्विरोध निर्वाचित पार्षद पूजा तिवारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163601