search

पूर्व पत्नी ने साथ जाने से किया इन्‍कार, युवक ने चाकू से काट लिया अपना गला

Chikheang 3 hour(s) ago views 152
  

प्रतीकात्‍मक फोटो  



संवाद सूत्र, नांगल सोती (बिजनौर)। अपनी बुआ के यहां आई महिला के पति ने साथ जाने से इन्‍कार करने पर अपने गले पर चाकू मारकर स्वयं को घायल कर लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच तीन माह पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद भी युवक उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था।

किरतपुर निवासी महिला अलशिफा थाना क्षेत्र के ग्राम अभिपुरा में अपनी बुआ के यहां पर आई हुई थी। स्वजन के अनुसार उसका पति अमन मंगलवार की शाम वहां पहुंच गया। पति ने अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद की। इसे लेकर दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद युवक ने अपना गला चाकू से काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व अलशिफा और अमन का तलाक हो चुका है। इस विवाद की वजह से वह पति के साथ नहीं रहती। लेकिन अमन बार-बार उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। अलशिफा ने बात नहीं मानी तो उसने चाकू से अपना गला काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अमन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने कहा कि \“मुझसे कर लो निकाह,\“ युवक के इन्कार करने पर निगल लिया जहर
बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, किशोर घायल

नजीबाबाद : हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी 22 वर्षीय अनस पुत्र यूनुस और इसी थाना क्षेत्र के ग्राम फड़ियापुर निवासी फूल सिंह का 15 साल का पुत्र शिवा बाइक द्वारा नगीना से नजीबाबाद आ रहे थे। बताते हैं क‍ि जैसे ही बाइक नजीबाबाद में सुभाष नगर के सामने पहुंचे तो अचानक ही जर्जर पेड़ टूटकर बाइक पर गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- UP में अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपितों पर लगा गैंगस्टर एक्ट  

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने अनस को मृत घोषित कर दिया और शिवा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163601