साहिबगंज-भागलपुर रूट पर होली स्पेशल ट्रेन।
संवाद सहयोगी, जागरण, साहिबगंज। होली पर्व को देखते हुए मालदा रेल मंडल ने होली स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। इसे दो मार्च से चलाया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए कुल 22 हजार तीन सौ से अधिक अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।
इनमें से दो महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनें मालदा टाउन–उधना और एसएमवीबी बेंगलुरु–मालदा टाउन रूट की हैं, जिनका सीधा लाभ साहिबगंज और भागलपुर रेलखंड के यात्रियों को मिलेगा। 03417 मालदा टाउन–उधना होली स्पेशल प्रत्येक शनिवार 28 फरवरी से 21 मार्च 2026 के बीच मालदा टाउन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:15 बजे उधना पहुंचेगी।
वहीं 03418 उधना–मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक सोमवार 02 मार्च से 23 मार्च 2026 उधना से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 05:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्व रेलवे क्षेत्र में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
06565 एसएमवीबी बेंगलुरु–मालदा टाउन होली स्पेशल प्रत्येक रविवार 22 फरवरी से 08 मार्च 2026 रात 23:40 बजे बेंगलुरु से खुलेगी और तीसरे दिन शाम 16:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वहीं 06566 मालदा टाउन–एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल प्रत्येक बुधवार 25 फरवरी से 11 मार्च 2026 शाम 16:00 बजे मालदा टाउन से रवाना होकर तीसरे दिन 12:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। |