search

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: ऋषिकेश-डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

cy520520 Yesterday 23:56 views 821
  

डोईवाला के कुडकावाला में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करती एमडीडीए की जेसीबी। प्राधिकरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में चल रही अनधिकृत प्लाटिंग और अवैध निर्माण की बढ़ती शिकायतों के बीच मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश और डोईवाला में कई अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया और एक निर्माण स्थल को सील कर दिया।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के एक ईंट भी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डोईवाला के कुड़कावाला क्रशर प्वाइंट के पास विकास उनियाल की ओर से 15 से 20 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

मौके पर पहुंची एमडीडीए टीम ने भारी मशीनरी लगाकर अनधिकृत रूप से काटे जा रहे प्लाटों को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण अधिकारियों ने चेतावनी दी कि गैरकानूनी प्लाटिंग में शामिल किसी भी व्यक्ति को अब सीधे दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

टीम में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता स्वाती कोहली, दीपक नौटियाल और सुपरवाइजर शामिल रहे।

वहीं, ऋषिकेश में बनखंडी, लेन नंबर पांच पुराना बस स्टैंड के पास उर्मिला देवी की ओर से बिना स्वीकृति निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान मानचित्र न मिलने पर एमडीडीए टीम ने तत्काल प्रभाव से भवन को सील कर दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग जैसे सौदों में फंसकर आमजन बाद में आर्थिक व कानूनी संकट झेलते हैं, इसलिए निवेश से पहले प्राधिकरण से सत्यापन अनिवार्य है।

प्राधिकरण नियमित फील्ड निरीक्षण कर रहा है और जहां भी अनियमितता पकड़ी जाएगी, ध्वस्तीकरण और सीलिंग तुरंत होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220