search

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता, ओम बिरला ने सौंपी खास चिट्ठी

LHC0088 Yesterday 23:01 views 308
बांग्लादेश में BNP अध्यक्ष तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। मंगलवार को बांग्लादेश के संसद भवन में तारिक रहमान ने पीएम पद की शपथ ली। तारीक रहमान के अलावा 25 कैबिनेट मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को भी पद की शपथ दिलाई है। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। वहीं पीएम मोदी ने तारिक रहमान को भारत आने का न्योता दिया।



पीएम मोदी ने दिया भारत आने का न्यौता



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारीक रहमान को चुनाव में जीत पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। BNP की जीत के बाद लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ आपसी संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के रहमान के नेतृत्व पर भरोसे को दिखाती है। साथ ही यह शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिले जनादेश का प्रतीक है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-police-register-fir-over-alleged-product-theft-at-ai-impact-summit-article-2371925.html]AI Impact Summit: दिल्ली में चल रहे AI समिट में चोरी...गायब हो गए डिवाइस, पुलिस ने दर्ज की FIR
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/meta-flags-operational-challenges-with-meity-s-3-hour-takedown-mandate-under-it-rules-amendments-article-2371920.html]MeitY New Mandate: 3 घंटे में कंटेंट हटाना संभव नहीं! मेटा ने आईटी नियमों के नए बदलावों पर जताई चिंता
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:04 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-leads-not-follows-emmanuel-macron-praises-india-s-global-tech-footprint-lists-indian-origin-ceos-article-2371915.html]Emmanuel Macron: \“भारत फॉलो नहीं करता बल्कि लीड करता है\“, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय प्रतिभा का माना लोहा
अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 10:17 PM

पीएम ने भेजी चिट्ठी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “दो करीबी पड़ोसियों के रूप में भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती है। यह रिश्ता हमारे साझा इतिहास, सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों की शांति व समृद्धि की आकांक्षाओं पर आधारित है।” उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विकास प्राथमिकताओं में समानता है, जो भविष्य के सहयोग को दिशा देगी। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि वह तारीक रहमान के साथ मिलकर कनेक्टिविटी, व्यापार, तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों के आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रहमान और उनके परिवार को सुविधाजनक समय पर भारत आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।



शपथ ग्रहण में ओम बिरला हुए थे शामिल



बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान से मुलाकात की। उन्होंने भारत की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह ने बताया कि दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और लोगों पर केंद्रित साझेदारी के एजेंडे के जरिए दोनों देशों के नागरिकों के हित में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। लोकसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी पत्र भी रहमान को सौंपा है। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161495