search

बक्सर में खूनी वारदात: पुराने विवाद में लाठी-डंडों से व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई, इलाज के दौरान मौत

cy520520 2026-2-17 22:56:49 views 779
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बक्सर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मेन रोड स्थित कृष्णा सिनेमा के पास लाठी डंडों से पिटकर हमलावरों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर दी। रात नौ बजे हुई घटना के बाद आनन फानन में जख्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात नौ बजे के करीब तुरहा टोली निवासी रामलाल सेठ के 45 वर्षीय पुत्र संतोष वर्मा कृष्णा सिनेमा के इर्द गिर्द लगी सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे थे। तभी हमलावरों ने लाठी डंडे से सिर पर वार करते गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया और मौके से भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने घरवालों को घटना की जानकारी दी इसके बाद जख्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौके पर मौजूद घरवालों के अनुसार एक माह पूर्व मोहल्ले में ही किसी से संतोष वर्मा का विवाद हुआ था।

हालांकि, फिलहाल घरवाले कुछ भी नहीं बता रहे हैं। इधर मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस शव का पंचनामा बनाने के साथ घटना की जानकारी में लग गई है।

घटना की पुष्टि करते नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तुरहा टोली के ही किसी मंटू तुरहा से पूर्व से विवाद चल रहा था। मंटू तुरहा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की ‘लीचीपुरम आर्ट’ को मिलेगा नया मंच, बिहार दिवस पर चमकेगी प्रतिभा

यह भी पढ़ें- भारतीय रेल : जमुई रेलवे स्टेशन पर जल्द रुकेगी वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस, MP ने द‍िए संकेत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725