search

स्वार में हैवानियत: 7 लाख की कार से भी नहीं भरा मन, स्कॉर्पियो के लिए पति और ससुराल वालों ने गला दबाकर ली जान

Chikheang Yesterday 22:56 views 358
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सहयोगी, स्वार (रामपुर)। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर शव पंखे से लटकाया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुचैटा थाना अजीमनगर निवासी जलील अहमद ने स्वार कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मुन्तियाज जहां का निकाह 9 फरवरी 2025 को कस्बा स्वार के मुहल्ला चक निवासी जुनैद पुत्र जाकिर अली के साथ किया था।

आरोप है कि शादी में दहेज के रूप में करीब सात लाख रुपये कीमत की रिनॉल्ट कंपनी की कार के अलावा लगभग 15 लाख रुपये के कपड़े, जेवर और अन्य सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। पीड़ित के अनुसार विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो कार और 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा था।

मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बेटी कई बार मायके आकर अपनी पीड़ा बताती रही। उसे बताया था कि 15 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे उसकी बेटी ने फोन कर कहा कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने सुबह आकर ले जाने की बात कही।

आरोप है कि 16 फरवरी को जब वह ग्राम प्रधान पति तस्वीर अहमद, जावेद हुसैन और अपने बेटे जमील अहमद के साथ ससुराल पहुंचा तो घर का मुख्य गेट बंद मिला था। काफी देर बाद दरवाजा खुला और अंदर कमरे में उसकी बेटी मृत अवस्था में पंखे पर लटकी मिली थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पहले गला घोंटकर हत्या की और बाद में शव को पंखे से लटका दिया है।

स्वजन को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, जुनैद अंसारी, सास मुरसालीन, नंद इल्मा और देवर आजम के खिलाफ दहेज एक्ट और हत्या संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। आरोपित हिरासत में हैं जिन्हें जेल भेजा जायेगा।




यह भी पढ़ें- 4 माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत, भाई बोला- \“मिलने गया तो कहा वह सो रही है\“, फिर कमरे में जो देखा...
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163475