search

प्रयागराज में गंगा नदी में नहाने गए किशोर समेत दो डूबे, एक का शव बरामद; दूसरे की गोताखोर कर रहे तलाश

Chikheang 3 hour(s) ago views 632
  

प्रयागराज में गंगा नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव मिला, जबकि एक की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।



संसू, झूंसी (प्रयागराज)। प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ। माघ मेला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गए दो लोग गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। शोर मचा तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलवाया और डूबने वालों की तलाश कराई। इस दौरान एक किशोर का शव बरामद हो गया, हालांकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि माघ मेला का सभी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही समाप्त हो चुका है। अब पुलिस, पीएसी और जल पुलिस की टीमें भी वापस लौट गई हैं। माघ मेला क्षेत्र के पीपा पुल नंबर चार के निकट फूलपुर थाना क्षेत्र के पहाती गांव के रहने वाले अशोक पटेल के 15 वर्षीय पुत्र आदित्य पटेल और कटका झूंसी निवासी कार्तिक तिवारी पुत्र अजय तिवारी स्नान करने पहुंचे। कार्तिक जौनपुर का मूल निवासी है।  

बताया जाता है कि गंगा में नहाते समय आदित्य पटेल और कार्तिक तिवारी गहरे पानी में चले गए, इससे डूब गए। आसपास के कामगारों ने यह देखा तो शोर मचाया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के बुलाने पर पहुंचे गोताखोर गंगा में डूबे दोनों की तलाश शुरू कर दी। मशक्कत के बाद आदित्य का शव बरामद हुआ। कार्तिक की तलाश जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163440