search

अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी, SIR और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Chikheang 3 hour(s) ago views 235
  

अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी(फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बैठक में गृह मंत्री व सुवेंदु ने राज्य में जारी एसआइआर प्रक्रिया और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की।

गृहमंत्री के आवास पर हुई यह बैठक लगभग 30 मिनट तक चली। सुवेंदु सोमवार को ही नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचते ही वो सीधे गृह मंत्री के आवास पर गए और इसके बाद दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई।
राज्यसभा चुनाव पर चर्चा

बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर भी दोनों में चर्चा हुईं। हालांकि बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा के संबंध में दोनों नेताओं की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन, इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर हुई है।  

इससे कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पर बंगाल भाजपा के सांसदों के साथ बैठक की थी। इस मुलाकात के एक हफ्ते बाद अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी की आमने-सामने की बैठक हुई है।
कल गृह मंत्री करेंगे बंगाल का दौरा

बुधवार को गृह मंत्री शाह भी बंगाल के संक्षिप्त दौरे पर आने वाले हैं और नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। उनके इस दौरे से ठीक पहले सुवेंदु की दिल्ली में शाह के साथ बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  

बंगाल में मार्च के पहले हफ्ते में चुनाव आयोग मतदान की तिथियों की घोषणा कर सकता है। उससे पहले चुनाव आयोग इस माह के अंत में एसआइआर के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163428