search

दिल्ली के दयालपुर में छात्र पर सहपाठी ने चाकू से किया हमला, ट्यूशन से लौट रहा था रेहान

deltin33 1 hour(s) ago views 766
  

पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दयालपुर इलाके एक दसवीं कक्षा के विद्यार्थी पर उसके स्कूल के सहपाठी द्वारा चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़ित ट्यूशन से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित का दावा है कि उसकी कोई रंजिश नहीं है न ही पहले कभी झगड़ा हुआ। स्कूल में दबदबा जमाने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। घायल रेहान को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर दयालपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।  

पीड़ित अपने परिवार के साथ राजीव गांधी नगर में रहता है। वह क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह रविवार को ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह नेहरू विहार पहुंचा तो उसे रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाले उसके एक नाबालिग सहपाठी ने रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपित ने उसे देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। एक फल की रेहड़ी पर रखे चाकू को उठाकर पीड़ित की कमर पर दो वार कर दिए। छात्र को लहूलुहान करके आरोपित मौके से भाग गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472597