search

महिला-स्वास्थ्य के बाद किसानों के मुद्दे पर आक्रामक, विधानसभा में गूंजी विधायक मैथिली ठाकुर की आवाज

Chikheang 3 hour(s) ago views 821
  

Maithili Thakur Assembly Speech: बिहार विधानसभा में अपनी बातें रखतीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर। फोटो सौ. बिहार विधानसभा






डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Bihar MLA Farmers Issues: पहली बार विधानसभा पहुंचीं भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुरबजट सत्र के दौरान लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

महिला और स्वास्थ्य से जुड़े अहम सवाल उठाने के बाद अब उन्होंने किसानों के हितों को लेकर सदन में जोरदार आवाज बुलंद की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी हैं।
सक्रियता की सराहना

विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विधायक मैथिली ठाकुर ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर सरकार का ध्यान खींचा है। इससे पहले अस्पताल से जुड़े सवालों पर सरकार के जवाब से असंतोष जताकर वह चर्चा में रहीं। अपनी ही सरकार से तीखे सवाल पूछने को लेकर उनकी पहल को राजनीतिक परिपक्वता के रूप में देखा जा रहा है।

किसानों की आय की चिंता

महिलाओं की सुविधा को लेकर उन्होंने दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में पिंक बस सेवा शुरू करने की मांग रखी थी। अब उसी कड़ी में उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
हाट की व्यवस्था करने का आग्रह

विधायक ने अलीनगर, घनश्यामपुर और तारडीह प्रखंडों में कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी हाट की व्यवस्था करने का अनुरोध विभाग से किया है। उनका कहना है कि यदि हर प्रखंड में कृषि हाट स्थापित होता है तो किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सदन में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि अलीनगर सहित पूरे क्षेत्र के किसान भाइयों-बहनों की मेहनत का सम्मान तभी संभव है, जब उन्हें अपने उत्पाद की सही कीमत मिले। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में कृषि हाट की स्थापना की स्पष्ट मांग की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163389