search

यमुनानगर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की बालियां गायब, परिजनों ने लगाया चोरी का आरोप

deltin33 3 hour(s) ago views 530
  

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज की बालियां गुम।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज के कानों की बालियां गुम कर दी गई। आरोप अस्पताल प्रबंधन व उसके स्टाफ पर लगा है। आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर ने बालियां देने की बात कही लेकिन बाद में मुकर गए। मामला दिसंबर माह का है। अब शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में धीरज शर्मा ने बताया कि दस दिसंबर को गोबिंदपुरी रोड स्थित निजी अस्पताल में माता 71 वर्षीय कृष्णा शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जिस समय मां को दाखिल कराया गया तो मां की 15 ग्राम की बालियां कानों में थी।

जबकि कपड़े अस्पताल के कर्मियों ने वापस कर दिए थे। बालियाें के बारे में अस्पताल प्रबंधन ने भी लिखकर दिया था। 12 दिसंबर को माता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जब मां के शव को लेकर जाने लगे तो बालियां वापस नहीं की गई।

इस बारे में डाक्टर से बात की तो उन्होंने विश्वास दिलाया कि एक या दो दिन में वापस कर देंगे। बाद में जब उनसे बालियां वापस मांगी तो उन्होंने इन्कार कर दिया। डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस आई। उनके सामने डाक्टर व स्टाफ ने बालियां जल्द वापस करने की बात कही। इसके बाद से लगातार उनसे बात चलती रही। अब कह दिया कि उनके पास बालियां नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472549