जागरण संवाददाता. फरीदकोट। जिले के गांव मंडवाला में गली में हवाई फायर करने के आरोप में स्थानीय थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका 1 रिवाल्वर व कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि वे पुलिस टीम सहित गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर गांव मंडवाला के मोड़ पर उपस्थित थे।
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव मंडवाला निवासी गुरनाम सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र बलवीर सिंह गली में अपने रिवाल्वर से हवाई फायर कर रहा है। उसके पारिवारिक सदस्यों ने भी उसे समझाने की कोशिश की थी परंतु वह नीहं रुका। जिसके चलते गांव में सहम का माहौल है और लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी हुई है। जिसके चलते उन्होंने गांव जांकर उक्त व्यक्ति को 1 रिवाल्वर 32 बोर, 4 कारतूस तथा दो कारतूस के खाली खोल सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। |