search

पटना के पॉश इलाके में दहशत: बोरिंग रोड में 7 राउंड फायरिंग, 15 अज्ञात पर केस

Chikheang 3 hour(s) ago views 253
  

पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया



जागरण संवाददाता, पटना। पटना के पॉश माने जाने वाले बोरिंग रोड इलाके में सोमवार रात अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने करीब सात राउंड गोलियां चलाईं।

घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौतम होटल के पास हुई। देर रात हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
कार से आए, फायरिंग कर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश सफेद रंग की कार से पहुंचे थे। फायरिंग के बाद वे चौराहा की ओर तेजी से भाग निकले।

घटनास्थल से पुलिस ने 7.65 एमएम के कारतूस और सात खोखे बरामद किए हैं। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
दुकानदारों में अफरा-तफरी

फायरिंग के समय आसपास कुछ दुकानें खुली थीं। गोलियों की आवाज सुनते ही दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और सुरक्षित स्थान की ओर भागे।

सड़क से गुजर रहे लोग भी सहम गए। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया।
15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि पुलिस ने अपने बयान पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग आपसी रंजिश, रंगदारी या किसी अन्य कारण से की गई।

राजधानी के व्यस्त और पॉश इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163212