search

बलिया के बांसडीह में पुलिस मुठभेड़, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

LHC0088 3 hour(s) ago views 397
  

बलिया के बांसडीह में पुलिस मुठभेड़, शातिर चोर दिलीप साहनी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।  



जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रैक डाउन अभियान के तहत बांसडीह पुलिस ने सोमवार देर रात महुआ बाग के पास हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

अपराध नियंत्रण के लिए बांसडीह पुलिस टीम सारंगपुर मार्ग पर महुआ बाग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पकड़े गए बदमाश की पहचान दिलीप साहनी निवासी डुही मुसी, थाना बांसडीह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बीते 11 फरवरी को पवन कुमार नाम के व्यक्ति को झांसा देकर उसकी मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की बाइक, अवैध तमंचा (.315 बोर) एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, घायल अभियुक्त का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है और उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161199