search

यूपी एन्फोर्समेंट कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, टेस्ट 22 फरवरी से

cy520520 3 hour(s) ago views 778
  

UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर एन्फोर्समेंट कॉन्स्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गए हैं। PET के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही अपना प्रवेश पत्र UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।  परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को होगा  
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र पर निर्धारित समय एवं तिथि पर प्रवेश पत्र एवं वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र के साथ उपस्थिति दर्ज करवाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी एन्फोर्समेंट कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर View ALL News & Alerts में जाकर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर चुनने के बाद कैप्चा दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card Link
एग्जाम डेट

यूपीएसएसएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का आयोजन दो शिफ्ट में 22, 23, 24, 25, 26 और 28 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 477 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। पीईटी का आयोजन जनपद लखनऊ के परीक्षा केंद्र- 35वीं वाहिनी पी०ए०सी०, महानगर, जनपद लखनऊ पर संपन्न करवाए जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158912