महिलाओं की टीम करेगी पानी की जांच। फोटो AI जनरेटेड
जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत एक अहम पहल की गई है। वूमेन फार वाटर, वाटर फॉर वूमेन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी 34 महिलाओं का चयन ‘अमृत मित्र’ के रूप में किया गया है, जो अब नगर निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर जलापूर्ति के पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगी।
सरकार की यह योजना जल्द ही स्वरूप लेगी। घरों में जाकर पानी की गुणवत्ता की जांच होगी। इसके लिए आवश्यक जांच किट नगर निगम उपलब्ध कराएगा। किट की खरीदारी के लिए फाइल तैयार है। दैनिक जागरण के हर बूंद हो स्वच्छ, हर घूंट हो स्वस्थ अभियान के कारण निगम ने यह पहल की है।
बताया गया कि किट के उपयोग को लेकर अमृत मिशन के पीडीएमसी एवं डे-एनयूएलएम सहयोग से पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इससे विभिन्न वार्डों में जहां जलापूर्ति हो रही है, वहां प्रत्येक घर में अमृत मित्र महिलाएं जांच करेंगी। जांच के बाद जल गुणवत्ता प्रतिवेदन नगर निगम को सौंपा जाएगा।
प्रत्येक जांच के लिए 40 रुपये की दर से मानदेय निर्धारित किया गया है। जिसका भुगतान स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को किया जाएगा। इस पहल से न केवल जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी संभव होगी, बल्कि महिलाओं की भागीदारी से रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दूषित जल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में यह अभियान अहम भूमिका निभाएगा।
चयनित अमृत मित्रों की सूची
बबिता कुमारी (मुस्कान आजीविका) – 7479754534
पूनम देवी (अजूबा आजीविका) – 8757201657
बीबी ओमामा (रहमानी संवर्धन) – 8271144813
स्वाति कुमारी (बजरंगवली संवर्धन) – 6201766993
बीबी सोनी (मदीना संवर्धन) – 9576680676
चांदनी कुमारी (चहक आजीविका) – 8102858148
रेणु कुमारी (दुर्गा आजीविका) – 9693319435
विद्या सिन्हा (विद्या आजीविका) – 7209085365
पिंकी देवी (गेंदा आजीविका) – 7549762627
सरस्वती कुमारी (शिवगुरु संवर्धन) – 9973212435
ज्योति कुमारी (दुर्गा संवर्धन) – 9279076544
शायका सलीम (मुर्तजा अली संवर्धन) – 9852853526
सोनी कुमारी (शिवम् आजीविका) – 8789401498
चांदनी देवी (मां भवानी आजीविका) – 9263932534
ज्योति मिश्रा (आकांक्षा आजीविका) – 8539950648
आकांक्षी देवी (आकांक्षा आजीविका) – 6202916044
दीपमाला देवी (उत्सव आजीविका) – 8271549734
सुजाता कुमारी (सरस्वती संवर्धन) – 7633811813
स्वाति कुमारी (मां दुर्गा) – 9570069334
अन्नु कुमारी (खुशबू आजीविका) – 9798117455
सुनीता कुमारी (रूचि आजीविका) – 8092261564
रीना देवी (नेहा आजीविका) – 6200015455
आरती देवी (राधे-राधे संवर्धन) – 7070425399
गुलनाज तबस्सुम (वाइट आजीविका) – 9110039064
श्वेता शर्मा (वंदना आजीविका) – 9304176238
निशा कुमारी (वंदना आजीविका) – 8521744907
किरन देवी (सिद्धि आजीविका) – 7369005717
चंदा कुमारी (मां सरस्वती संवर्धन) – 8797827293
सुलेखा कुमारी (संध्या आजीविका) – 9508001026
शकुंतला राजवंशी (स्वस्तिका आजीविका) – 7656953731
सपना देवी (आरती आजीविका) – 9334710688
नीलम देवी (दीनानाथ संवर्धन) – 9504321274
रजनी कुमारी (शिवानी आजीविका) – 9199274606
बबिता देवी (खुशी आजीविका) – 8434807482
अमृत मित्र को सौंपे जाएंगे ये कार्य
- तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण
- जल एवं सीवरेज अवसंरचना का संचालन और रखरखाव
- जल उपयोगकर्ता शुल्क एवं संपत्ति कर संग्रह
- पाइपलाइन रिसाव की पहचान और नलसाजी कार्य
- घर-घर जाकर जल गुणवत्ता की जांच (फील्ड टेस्ट किट से)
- सामुदायिक एवं संस्थागत जल परीक्षण के लिए नमूना संग्रह
- प्रमाणित प्रयोगशालाओं के माध्यम से जल परीक्षण
- जल उपचार संयंत्र का रखरखाव
|
|