search

बठिंडा में चली ताबड़तोड़ चली गोलियां, लुटेरों के एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को लगी गोली

LHC0088 2026-2-17 08:26:13 views 1256
  

बठिंडा में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा में थाना कोतवाली पुलिस ने तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर परविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फायर ब्रिगेड चौक के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशन से सुबह तड़के उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते हैं। ये आरोपी स्टेशन से संतपुरा रोड और गोल डिग्गी की ओर पैदल जाने वाले यात्रियों को डराकर उनसे नकदी और कीमती सामान छीन लेते थे।

  

सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी अस्पताल बाजार के नजदीक परलज कंपनी की एक सुनसान पड़ी इमारत में छिपे हुए हैं। सभी युवक अवैध हथियारों से लैस हैं और नशे के आदी हैं। वे लूट की रकम से अवैध हथियार और मादक पदार्थ खरीदकर नशा करते थे। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रेड की योजना बनाई और मौके पर दबिश दी।
पुलिस लगातार कर रही छापामारी

छापामारी के दौरान आरोपी नीरज शर्मा उर्फ कालू ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से एक फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें नीरज शर्मा की बाईं टांग में गोली लगी।

  

घायल आरोपी को तुरंत काबू कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  

इस संबंध में थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) और 111 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 तथा एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

  

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय लूटपाट करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126