search

बांकेबिहारी गलियारा विरोध: सेवायत के घर हंगामे में 16 महिलाओं समेत 18 पर रिपोर्ट

deltin33 3 hour(s) ago views 905
  

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं। फाइल



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी के घर पर गलियारा के विरोध में आंदोलन कर रही महिला और पुरुषों के हंगामे का मामला तूल पकड़ गया है। सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने रविवार रात दो पुरुष सेवायतों एक महिला को नामजद करते हुए 15 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध दर्ज कराई है।

उधर, महिलाओं ने सोमवार को मंदिर के चबूतरे पर प्रदर्शन किया और कहा कि गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस हमारी शिकायत तक नहीं ले रही।
सेवायत परिवार की महिला नामजद, 15 अज्ञात भी

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सेवायत सदस्य दिनेश गोस्वामी के घर पर रविवार दोपहर 1.37 बजे गलियारा का विरोध कर रहीं कुछ महिलाएं और पुरुष पहुंचे। घर में किराएदार चेतना ने दरवाजा खोला कहा कि दिनेश गोस्वामी नहीं हैं। आरोप है कि महिलाओं ने कहा कि गोस्वामी को बाहर निकालो और अभद्रता की। इसके सीसीटीवी फुटेज दिनेश गोस्वामी ने वाट्सएप ग्रुपों में भेजे।
महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं पुलिस ने हमारी शिकायत ही नहीं ली

दिनेश गोस्वामी ने कहा कि वह घटना के समय जयपुर में थे। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया और 17 फरवरी उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की बैठक में ऐसी स्थिति में शामिल होने में असमर्थता जताई। उनकी शिकायत पर रविवार रात मंदिर सेवायत अंकित गोस्वामी, गोवर्धन गोस्वामी और रेनू गोस्वामी को नामजद करते हुए 15 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चबूतरे पर किया था प्रदर्शन

उधर, महिलाओं ने सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर चबूतरे पर प्रदर्शन किया। कहा कि वह लोग दिनेश गोस्वामी के पास समिति सदस्य होने के नाते अपनी बात रखने गए थे। वह समिति सदस्य के साथ हमारे परिवार के सदस्य भी हैं। वह हमारी बात समिति की बैठक में अच्छे से उठा सकते हैं। लेकिन, उन्होंने हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया, कि जान का खतरा बताते हुए मुकदमा ही दर्ज करा दिया।
घरों की रजिस्ट्री गलियारा के लिए कराने का दबाव बनाया जा रहा है

अब मुकदमा वापस लेने के लिए घरों की रजिस्ट्री गलियारा के लिए कराने का दबाव बनाया जा रहा है। ये समिति की साजिश का ही परिणाम है और मंदिर के कोष से सेवायत सदस्य को सुरक्षा दी जाएगी।। सोमवार दो बजे प्रदर्शनकारी महिलाओं में शामिल नीलम गोस्वामी ने कहा हम तो उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हुए अपनी बात रखने गए थे, ताकि बैठक में हमारा पक्ष रखा जा सके।

रेनू गोस्वामी ने बताया कि समिति अध्यक्ष अशोक कुमार से बुधवार दोपहर 12 बजे मिलकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि दिनेश गोस्वामी की तहरीर पुलिस ने वाट्सएप पर ले ली, हम सोमवार दोपहर डेढ़ बजे कोतवाली गए, लेकिन हमारी शिकायत न हीं ली गई। यदि दिनेश गोस्वामी को अपनी जान का खतरा है तो इस्तीफा दे दें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472282