search

क्या वाकई सिर्फ एक बार होता है सच्चा प्यार? इस नई स्टडी को पढ़कर बदल जाएगी आपकी सोच

cy520520 1 hour(s) ago views 89
  

नई स्टडी बताती है कि कितनी बार हो सकता है सच्चा प्यार (Image Source: AI-Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी लगता है कि सच्चा प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार मिलता है? अगर हां, तो अब आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। रोमांटिक फिल्मों और कहानियों में भले ही \“एक जन्म, एक प्यार\“ की कसमें खाई जाती हों, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

अमेरिका के किन्से इंस्टीट्यूट की एक नई रिसर्च ने इस फिल्मी भ्रम को तोड़ दिया है। 18 से 99 साल के 10,000 से ज्यादा लोगों पर हुए इस अध्ययन में खुलासा हुआ है कि असल जिंदगी में इंसान का दिल एक बार नहीं, बल्कि दो बार धड़कता है।

  
एक नहीं, दो बार होता है सच्चा प्यार

इस रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि इंसान को अपनी पूरी जिंदगी में औसतन एक बार नहीं, बल्कि दो बार सच्चा प्यार होता है। यह अध्ययन 18 से 99 वर्ष की उम्र के 10,036 अविवाहित लोगों पर किया गया। शोध से जुड़ी डॉ. अमांडा सलमैन ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्टडी में लोगों से सीधे तौर पर यह पूछा गया कि उन्हें जिंदगी में कितनी बार प्यार हुआ है। शोधकर्ताओं का मानना है कि \“गहरा प्यार\“ मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
क्या कहते हैं आंकड़े?

सर्वे में शामिल लोगों के जवाब काफी दिलचस्प थे:

  

(Image Source: AI-Generated)

  • 30.3% लोगों ने माना कि उन्हें जिंदगी में दो बार सच्चा प्यार हुआ
  • 27.8% लोगों ने कहा कि उन्हें केवल एक बार प्यार हुआ
  • 16.8% लोगों ने स्वीकार किया कि उन्हें तीन बार प्यार हुआ
  • वहीं, 14% लोग ऐसे भी थे जिन्होंने माना कि उन्हें कभी भी \“जुनूनी प्यार\“ महसूस नहीं हुआ

उम्र के साथ बढ़ते हैं प्यार के अनुभव

इस रिसर्च में एक रोचक बात यह सामने आई कि युवाओं की तुलना में बुजुर्गों ने ज्यादा बार प्यार में पड़ने की बात स्वीकार की। इससे यह साबित होता है कि उम्र और प्यार के अनुभवों का गहरा संबंध है। इंसान जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर अलग-अलग लोगों से प्यार कर सकता है।
पुरुष पड़ते हैं जल्दी प्यार में, महिलाएं करती हैं गहरा अहसास

प्यार के मामले में स्त्री और पुरुष के मनोविज्ञान में भी अंतर देखा गया। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा 33 देशों के 808 युवाओं पर किए गए एक विश्लेषण में पाया गया कि:

  • पुरुष जल्दी दिल हार बैठते हैं: औसतन पुरुष महिलाओं की तुलना में एक महीने पहले प्यार में पड़ जाते हैं।
  • महिलाएं ज्यादा सोचती हैं: महिलाएं प्यार को लेकर ज्यादा तीव्रता महसूस करती हैं और अपने पार्टनर के बारे में अधिक सोचती हैं।


यह रिसर्च साफ करती है कि प्यार का अनुभव हर किसी के लिए अलग हो सकता है और यह जरूरी नहीं कि यह अनुभव जीवन में सिर्फ एक ही बार आए।

Reference:

Interpersona: An International Journal on Personal Relationships

यह भी पढ़ें- आप भी झगड़े के बाद कर देते हैं पार्टनर से बात बंद? कैसे रिश्ते को खोखला कर सकता है साइलेंट ट्रीटमेंट

यह भी पढ़ें- महंगी डेट्स से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें अफोर्डेटिंग, बिना दिखावा और पैसे लुटाए मजबूत होगा रिश्ता
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158858