search

नैनीताल: मल्ला-तल्ला अमजड मोटर मार्ग को मिली 13.10 करोड़ की सौगात, जल्द होगा डामरीकरण

LHC0088 4 hour(s) ago views 265
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी जागरण, भीमताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ला अमजड से तल्ला अमजड मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 13 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के अंतर्गत किया जाएगा।
मल्ला-तल्ला अमजड मोटर मार्ग के लिए 13.10 करोड़ स्वीकृत

विधायक कैड़ा ने बताया कि पूर्व में राज्य योजना से बनी इस सड़क पर डामरीकरण न होने से ग्रामीणों और किसानों को फसल मंडी तक पहुँचाने में भारी परेशानी होती थी। अब बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है।
जिले में विकास कार्यो के लिए आवंटित धनराशि को 10 मार्च कर करें व्यय-जिलाधिकारी रयाल

भवाली। विकास भवन भीमताल सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से जिले को ए श्रेणी ने बनाए रखने के लिए विकास कार्यो को तीव्र व समय पर पूरा करने के साथ पूरे हो चुके कार्यो का थर्ड पार्टी सत्यापन करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है, नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस के लिए सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है, उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी तय रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161109