search

स्कूल फंक्शन के बाद सहेलियों के घर गई थी छात्रा, फिर जो हुआ उसने सबको दहला दिया; आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 Yesterday 22:56 views 128
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सहयोगी, नवाबगंज। वार्षिकोत्सव के बाद मुस्लिम सहेलियों के घर गयी दलित छात्रा से दुुष्कर्म करने के आरोपी मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक ग्रामीण उत्तराखंड के लालकुआं में नौकरी करता है। उसकी पत्नी परिवार के साथ गांव में रहती हैं। उसकी नाबालिग बेटी कुंडरा कोठी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार को विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ था। जिसमें वह अपने छोटे भाई के साथ गई थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाई घर लौट आया, लेकिन छात्रा घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उन्हें जानकारी मिली कि विद्यालय में साथ पढ़ने वाली मुस्लिम सहेलियां उसे अपने साथ पैगा गांव ले गई थीं। आरोप था कि शाम को सहेलियों के परिजन छात्रा को नशे की हालत में उसके घर छोड़ गए।

तब पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सहेलियां अपने साथ ले गयी थी। वहां उनके भाई अनस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को आरोपियों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देने पर जान से मारने और उसकी बनाई हुई अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

घटना की प्राथमिकी छात्रा के पिता की ओर से आरोपी अनस, उसकी बहनों और माता-पिता के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को आरोपी अनस को पकड लिया। वही पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पुलिस ने छात्रा के बयान किए दर्ज

दुराचार की शिकार छात्रा के पुलिस ने बयान दर्ज करने बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वही पुलिस ने छात्रा के कपड़ों को भी सील कर दिया है।




यह भी पढ़ें- मुस्‍ल‍िम सहेलियों ने ह‍िंंदू सहेली को जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म; पूरे परिवार पर FIR
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160941