search

अंबाला में जर्मन शेफर्ड का हमला, 12वीं की छात्रा को पांच जगह काटा; मालिक पर केस दर्ज

deltin33 Yesterday 22:56 views 47
  

12वीं की छात्रा पर कुत्ते का हमला। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, अंबाला। आरके पुरम जंडली में पालतू कुत्ते के हमले का मामला तूल पकड़ गया है। 12वीं कक्षा की छात्रा वंशिका पर 12 फरवरी को जर्मन शेफर्ड कुत्ते द्वारा किए गए हमले के चार दिन बाद थाना सेक्टर-नौ पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने पड़ोसियों पर लापरवाही और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार, अनिल कुमार (मकान नंबर 151/16, आरके पुरम जंडली) के पड़ोसी सुनील चावला ने अपने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता रखा हुआ है, जिसे अकसर खुला छोड़ दिया जाता है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि उक्त कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है। शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को भी उनकी बेटी वंशिका को इसी कुत्ते ने काटा था।

शिकायत में बताया है कि 12 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वंशिका घर के सामने दुकान पर खड़ी थी, तभी कुत्ता अचानक बाहर आया और उसके बाएं बाजू, पीठ व कमर पर कई जगह काट लिया। छात्रा के शोर मचाने पर कुत्ते की मालकिन कीर्ति चावला और उसकी बेटी निधि बाहर आईं।

आरोप हैं कि कुत्ते को अंदर ले जाने के बाद कीर्ति चावला ने वंशिका को जबरन अपने घर के अंदर ले जाकर शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत 12 फरवरी को थाना सेक्टर-नौ में दी गई थी।

शिकायतकर्ता ने प्रारंभ में दो दिन का समय लिया था, लेकिन बातचीत न होने पर 16 फरवरी को लिखित में कार्रवाई की मांग की। सेक्टर नौ थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कुत्ते की मालकिन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इधर, करनाल के घरौंडा, वार्ड नंबर नौ निवासी मूर्ति देवी पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला किसी कार्य से मंडी गई थीं, तभी कुत्ते ने झपट्टा मारते हुए दो जगह काट लिया। महिला के पुत्र राकेश कुमार और वार्ड पार्षद अमन जोशी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472120