search

पटना-मोकामा फोरलेन पर तीर्थयात्रियों की बस 20 फीट खाई में गिरी, महिला की मौत; 25 यात्री घायल

deltin33 2025-11-21 15:37:23 views 1125
  

हादसा में एक की मौत, कई घायल



संवाद सूत्र, मोकामा(पटना)। बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर शुक्रवार की तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सिमरिया गंगा घाट लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस बहरपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें एक महिला तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

हादसा सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ। बस (नंबर BR-06-PB-6383) में कुल 40 लोग सवार थे, जिनमें 38 तीर्थ यात्री, चालक और वाहन मालिक शामिल थे। जानकारी के अनुसार बस का संचालन वाहन मालिक वैद्यनाथ प्रसाद खुद कर रहे थे। लगातार रातभर यात्रा के दौरान उन्हें झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई और यात्री बुरी तरह फंस गए।

  

हादसे में 60 वर्षीय धनेश्वरी देवी, पति स्वर्गीय मन्नू राम की मौके पर ही मौत हो गई। वह मधुबनी जिला के मधेपुर थाना क्षेत्र के तरडीह गांव की रहने वाली थीं। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य सभी घायल यात्री भी बिहार के अलग-अलग हिस्सों से बताए जा रहे हैं।

  

खबर मिलते ही मोकामा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है।

  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज हुई। आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होना प्रतीत होता है।

  

मोकामा फोरलेन पर लगातार हो रहे ऐसे हादसे सड़क सुरक्षा और रात्रि परिवहन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना वाले मोड़ पर सुरक्षा रेलिंग की कमी और उचित चेतावनी संकेतक नहीं होने की भी शिकायत की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन मालिक兼चालक वैद्यनाथ प्रसाद से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476660