search

साइबर ठगी का नया पैंतरा, पेंशनर कार्ड के रूप में भेजी APK फाइल, खाते से निकाले 5.17 लाख

Chikheang Yesterday 20:57 views 440
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशनर कार्ड के रूप में एपीके फाइल भेजी। फोन करके उसे डाउनलोड कराया और फिर खाते से 5.17 लाख रुपये निकाल लिए।

ठगी की रकम में चार खातों में ट्रांसफर किया गया। रकम निकाले जाने के मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।  

सिकंदरा के बजरंग नगर निवासी महेश कुमार अग्रवाल ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि बीते वर्ष 23 नवंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम से पेंशनर कार्ड के रूप में एपीके फाइल आई। फाइल को खोलते ही एक फार्म खुलकर सामने आया।

एक घंटे बाद उसी नंबर से मोबाइल पर काॅल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा अलकापुरी बड़ोदरा शाखा का अधिकारी बताया। जन्मतिथि, पते के साथ ही अन्य जानकारी ली गईं।

इस दौरान चार खातों में 5.17 हजार रुपये उनके बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए गए। बैंक से धनराशि निकासी के मैसेज आने पर जानकारी हुई। इंस्पेक्टर साइबर थाना रीता यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162874