search

बक्सर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट: मुंडन-गंगा स्नान को लेकर कई मार्ग पर नो एंट्री, इन रास्तों से करें सफर

LHC0088 3 hour(s) ago views 550
  

गंगा स्‍नान पर भीड़ के कारण कई रास्‍ते पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, बक्सर। मुंडन और गंगा स्नान को लेकर बुधवार को सुबह से शाम पांच बजे तक बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मेले के दौरान सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

जारी निर्देश के मुताबिक ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड–पुराना सदर अस्पताल, मुनीम चौक–जमुना चौक–ठठेरी बाजार–थाना चौक, सिंडिकेट–जमुना चौक–थाना चौक तथा मठिया पुल–मुनीम चौक मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

चारपहिया वाहनों को गोलंबर–सिंडिकेट–बाइपास, ज्योति चौक–आईटीआई रोड–मठिया मोड़–दानी कुटिया तथा गोलंबर–सिंडिकेट–ज्योति चौक–अंबेडकर चौक–इटाढ़ी गुमटी मार्ग से आवागमन करना होगा।
ई-रिक्शा व ऑटो के लिए अलग रूट

ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए गोलंबर–सिंडिकेट–बाइपास–ज्योति चौक–स्टेशन, गोलंबर–सिंडिकेट–ज्योति चौक–आईटीआई रोड–नाथ बाबा नहर, तथा बाजार समिति से नई बाजार–मठिया मोड़ मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
पार्किंग की व्यवस्था


  • ट्रैक्टर, पिकअप व बसों के लिए: हवाई अड्डा मैदान, गोलंबर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी से पहले दाहिने ओर रेलवे मैदान

  • चारपहिया व ई-रिक्शा के लिए: सिंडिकेट के पास, डीएवी मोड़ के आगे आईटीआई मैदान रोड किनारे, बाजार समिति ग्राउंड और किला मैदान

  • दोपहिया वाहनों के लिए: किला मैदान तथा थाना चौक से ज्योति चौक सड़क के दोनों किनारे

जरूरी सेवाओं को छूट

रोगी, एंबुलेंस और अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नो-एंट्री से छूट दी गई है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को टिकट साथ लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें। इसके अलावा 18 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप के प्रवेश पर पूर्ण नो-एंट्री लागू रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर मेला आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160909