search

नीट छात्रा मौत मामले में CBI का शिकंजा, पटना में महिला दारोगा से लंबी पूछताछ; रडार में कई पुलिसकर्मी

LHC0088 1 hour(s) ago views 178
  

सीबीआई ने की पूछताछ। (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। नीट छात्रा मौत मामले की जांच मिलने के बाद से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अति सक्रियता से घटना के एक-एक पहलुओं को जोड़ने में जुटी है।

रविवार को सीबीआई की एक टीम मृतका के जहानाबाद स्थित घर गई थी और उसके स्वजनों से जानकारी ली थी। इसी कड़ी में आज आगे बढ़ते हुए सीबीआई ने चित्रगुप्त नगर थाना की सब-इंस्पेक्टर रीना कुमारी को सीबीआई कार्यालय तलब कर लंबी पूछताछ की।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई लगातार यह जानने के प्रयास कर रही है कि घटना के बाद की गई प्रारंभिक जांच में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। जांच एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और केस डायरी तैयार करने की प्रक्रिया में सभी मानकों का पालन हुआ या नहीं।

पूछताछ के दौरान एसआई से घटनास्थल पर पहुंचने के समय, सबूतों के संग्रहण, गवाहों के बयान और केस की टाइमलाइन को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई।

इस प्रकरण में किन लोगों की संलिप्तता इस शंका के बारे में भी सीबीआई ने जानकारी प्राप्त की। सीबीआई यह जानने के प्रयास भी कर रही है कि इस मामले में केस को बदलने के प्रयास तो नहीं किए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सीबीआई ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
कई पुलिसकर्मी रडार पर

सूत्रों की माने तो जांच का दायरा अब एक अधिकारी तक सीमित नहीं है। जानकारी के मुताबिक, कदमकुआं और चित्रगुप्त नगर थाने के कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। आने वाले दिनों में उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

सीबीआई यह स्पष्ट करना चाहती है कि केस की शुरुआती कड़ियों में कहीं कोई लापरवाही या जानबूझकर की गई ढिलाई तो नहीं बरती गई। नीट छात्रा की मौत का मामला शुरू से ही संवेदनशील और विवादास्पद रहा है। अब जांच एजेंसी उन संभावित कड़ियों को भी जोड़ने में जुटी है, जिनसे यह मामला किसी बड़े नेटवर्क या संगठित गिरोह से जुड़ सकता है।

एसआई रीना कुमारी से की गई लंबी पूछताछ को जांच की दिशा बदलने वाले अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने तेज की जांच, केस डायरी का करेगी गहन अध्ययन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160858