search

पेशे से अकाउंटेंट... सड़क पर करता था गंदी हरकतें, हरिद्वार में महिलाओं ने वीडियो बनकार कर दी धुनाई

LHC0088 2 hour(s) ago views 457
  

पुलिस की गिरफ्त में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपित।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। गंगनहर पटरी पर शाम के समय टहलने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित रुड़की निवासी है और पेशे से अकाउंटेंट है। आरोपित की हरकतों से तंग आकर महिलाओं ने पहले मोबाइल से उसकी वीडियो बनाई और फिर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

जैसे ही पुलिस ने आरोपित को पकड़ा, महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे अच्छा सबक सिखाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सिंहद्वार से शंकराचार्य चौक के बीच रोजाना सुबह और शाम बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग सैर करते हैं। काफी दिन से स्कूटी सवार एक युवक सैर करने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता आ रहा था।

रविवार देर शाम कनखल क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत कर दी।

इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र सिंह रावत ने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा। उस समय आरोपित वहां से निकल गया। कुछ देर बाद वह फिर वहां पहुंचा और महिलाओं को देखते हुए अश्लील हरकत करने लगा।

इस बीच सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी ने गंगनहर पटरी पहुंचकर आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे सबक सिखाया।

कनखल थाने लाकर पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, रामनगर, रुड़की बताया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ला की पढ़ाई कर रहा है और एक सीए के कार्यालय में अकाउंटेंट का काम भी देखता है।

पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपित हर रविवार को स्कूटी पर हरिद्वार आता था और गंगनहर पटरी व अन्य सुनसान जगहों पर दूर से महिलाओं को देखकर गंदी हरकतें करता था।

वहीं, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फायरिंग कर रील बनाना पड़ा महंगा, हरिद्वार में युवक दो नाली बंदूक सहित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ऑनलाइन रिश्ता तय कर युवती से दुष्कर्म, शादी से इन्कार के बाद FIR
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160888